कैथल, 24 मार्च: सोमवार को एसपी ऑफिस कैथल में पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया की अध्यक्षता में जिले की ज्वेलर्स एसोसिएशन के साथ सुरक्षा संबंधी एक मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में उपरोक्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों/सदस्यों को वर्तमान हालातों को मध्यनजर रखते हुए सुरक्षा के नजरिये से एसपी द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश/सुझाव दिए गए। इस दौरान एसपी राजेश कालिया ने इन एसोसिएशन की समस्याओं को विस्तार से जाना। समस्याओं को जानने उपरांत उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और बाकी की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। एसपी राजेश कालिया ने मीटिंग में निर्देश/सुझाव देते हुए कहा कि सभी ज्वेलर्स शॉप पर उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाएं। कैमरे की स्टोरेज डिवाइस को किसी सुरक्षित स्थान पर लगा कर रखें। अपने पास नजदीकि थाना/पुलिस चौकी के नम्बर जरूर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उनके सम्पर्क किया जा सके। नगदी का स्थानांतरण करते समय अपने साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी रखें व आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की भी सहायता अवश्य लें। इसके अलावा किसी की आपातकालीन स्थिति में बेझिझक पुलिस से सम्पर्क करें।
एसपी ने ज्वेलर्स एसोसिएशन के साथ की मीटिंग, सुरक्षा के मध्यनजर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


