Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedएसपी राजेश कालिया ने स्टार लगा कर किया सम्मानित व उज्जवल भविष्य...

एसपी राजेश कालिया ने स्टार लगा कर किया सम्मानित व उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

एएसआई जयभगवान एसआई के पद पर हुए प्रमोट…
कैथल, 24 मार्च : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ में कार्यरत एएसआई जयभगवान को एसआई के पद पर प्रमोट होने पर एसपी राजेश कालिया ने स्टार लगा कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने कहा कि प्रमोशन प्राप्त करने पर पुलिस कर्मचारियों के कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। क्योंकि प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिलती है। इसलिए इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाना। प्रमोशन पाने वाले एसआई जयभगवान ने कहा कि विभाग की ओर से जो भी काम दिया जाएगा उसे पूरी निष्ठा से किया जाएगा। प्रमोशन का पल कर्मचारी के लिए गर्व का पल होता है। इसके लिए कर्मचारी को कड़ी मेहनत और लंबा इंतजार करना पड़ता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments