Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इंडिया गेट पर दिखा भारत...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इंडिया गेट पर दिखा भारत का दम, तिरंगा से रंगा कर्तव्य पथ

इंडिया गौरव ब्यूरो  नई दिल्ली, 13 मई  । भारत का पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन

सिंदूर चलाया। जिसकी सफलता के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में इस ऑपरेशन

को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हमारे देश के वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली

सरकार ने कर्तव्य पथ पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा

गुप्ता समेत उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त सांसद और

विधायक भी शामिल हुए। कर्तव्य पथ पर निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा  में दिल्ली की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहा भारतीयों के लिए जो निर्णय लिए गए हैं, वे हम सभी के लिए गौरव की

बात है। यदि आतंक के आका भारत की ओर आंख उठाकर देखेंगे तो हमारी सेनाएं, सरकार और

प्रधानमंत्री मोदी उन्हें करारा जवाब देने को तैयार बैठे हैं।

हर बेटी सेना के साथ 

बीजेपी कार्यकर्ता सीमा तिवारी ने कहा कि वे यह देखकर बहुत खुश हैं कि भारतीय सेना ने अपना

पराक्रम दिखाते हुए दुश्मन देश को परास्त कर दिया है। वे चाहती हैं कि सभी लोग शांति के साथ

रहें और दुनिया को किसी युद्ध का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिस तरह पड़ोसी देश ने

आतंकियों के सहारे भारत को हराने की कोशिश की है, उससे यही साफ होता है कि उसे अपनी सेना

पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी तरह देश की हर बेटी भारतीय सेना के साथ खड़ी है और

उसके साथ काम करना चाहती है।

 कोई आतंकी घटना नहीं होगी स्वीकार 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस अवसर पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत हमारी

सेनाओं ने अद्भुत पराक्रम दिखाया है। पाकिस्तान को उसकी करनी का फल भुगतना पड़ा है।

भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर बने आतंकी ठिकानों को न केवल नेस्तनाबूद कर

दिया, बल्कि उन्हें यह संदेश भी दे दिया कि भारत बदल चुका है। अब एक भी आतंकी घटना को

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं रहेंगे आतंकी 

भाजपा नेता संदीप मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर दिशा में

विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेना को खुली कार्रवाई करने की छूट दी है और

इसी का परिणाम है कि आज आतंकी पाकिस्तान में भी अपने आपको सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह चेतावनी दे दी है कि भविष्य में यदि ऐसी कोई घटना घटेगी तो

इसके जिम्मेदार लोगों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कर्तव्य पथ पर  तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा  में कहा आज हम सभी

यहां इंडिया गेट पर आए हैं। हम यहां ऑपरेशन सिंदूर के लिए अपनी सेना को धन्यवाद कहने आए

हैं। ऑपरेशन सिंदूर न्याय का नया संकल्प है। यह मोदी का नया भारत है… लहू और पानी एक साथ नहीं बहेगा 

देश पूरी तरह से एकजुट है: वर्मा

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "सेना के समर्थन में आज दिल्ली के लोग बाहर आए हैं,

यह बात स्पष्ट है कि देश पूरी तरीके से एकजुट है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत पहले हमला करेगा

नहीं, लेकिन अगर कोई हमारे ऊपर हमला करेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं… अगर पाकिस्तान के तरफ से

कोई भी हमला होगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

दुश्‍मन के ठिकानों में घुसकर मारने का काम किया: सिरसा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा  भारत के सैनिकों के शौर्य की ये बात है चाहे थल

सेना हो, चाहे जल सेना हो या चाहे वायु सेना हो दुश्मनों के ठिकानों पर घुसकर मारने का काम

उनका है और मिट्टी में मिलाने का काम जो पीएम ने कहा था कि मैं देश को झुकने नहीं दूंगा, जब

समय आया तो पीएम मोदी ने बताया कि देश को झुकने नहीं देंगे और आतंकियों के घर में घुसकर

मारने का काम किया गया है, जब तक आतंकी का खत्मा नहीं होगा तब तक ये ऑपरेशन सिंदूर

जारी रहेगा और पाकिस्तानी इसी तरह से तबाह होता रहेगा। 

यह भारत की वीर सेना की विजय: चुग

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कर्तव्य पथ पर 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा  में कहा,

 आज प्रधानमंत्री मोदी खुद वॉर एरिया आदमपुर पहुंचे और उन्होंने भारत के वीर सैनिकों का मनोबल

बढ़ाया है। पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़ा है और निश्चित रूप से आज पूरा विश्व भारत की सेना

का पराक्रम देख रहा है… यह भारत की वीर सेना की विजय है… आज सभी सड़क पर भारतीय बनकर उतरे हैं । 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments