Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने दिखाया अपना पराक्रम : विधायक...

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने दिखाया अपना पराक्रम : विधायक सतपाल जांबा

  विधायक सतपाल जांबा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा रक्षा मंत्री का किया धन्यवाद

 


इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 8 मई। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपना पराक्रम दिखाया है और आतंकियों व उनके ठिकानों को ध्वस्त करके एक सराहनीय कार्य किया है। अब भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारतीय सेना कितनी मजबूत है और वह हर स्थिति में अपना दमखम बेहतरीन तरीके से दिखाने में सक्षम है। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा जो नुकसान भारत देश को पहुंचाया है, उसका बदला ले लिया है।विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि पहलगाम में हमारी बेटियों की मांग के सिंदूर को उजाड़ने वाले आतंकी हमले के जवाब में इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखा गया है। हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानो पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में प्रत्येक देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़ा है। विधायक सतपाल जांबा ने इस कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का धन्यवाद किया।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के तुरंत बाद से ही बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए थे। जिसमें सिंधु जल समझौता को तोड़ना तथा पाकिस्तान के नागरिकों को भारत छोड़ना आदि। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। किसी भी देशवासी को घबराने की जरूरत नहीं है।विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि बुधवार को किसी भी आपात स्थिति से निपटने व नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर में पूरे देश व प्रदेश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को बताया गया कि हमें विषम परिस्थिति में घबराना नहीं है, बल्कि संयम एवं साहस का परिचय देना है। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से यह भी देखा गया है कि ऐसी परिस्थितियों में हमें कैसे सूचना तंत्र एवं प्रबंधन को मजबूत बनाना है। मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट ड्रिल में प्रत्येक जिलावासी ने अपना सहयोग दिया, उसके लिए सभी का धन्यवाद। उन्होंने सभी लोगों से आपात स्थिति के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का पालन करने की अपील की है।कैथल, 08 मई :  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments