Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशऑपरेशन सिंदूर बना राष्ट्रभक्ति का प्रतीक : लीला राम

ऑपरेशन सिंदूर बना राष्ट्रभक्ति का प्रतीक : लीला राम

पूर्व विधायक ने तिरंगा यात्रा में शिरकत कर दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 24 मई ।  क्योडक़ मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक लीलाराम ने शिरकत की और पहलगाम के बलिदानी सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हजारों लोगों की उपस्थिति में क्योडक़ की गलियों और चौराहों पर वीरों के सम्मान में गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश ने मानवीयता, तकनीकी दक्षता और राष्ट्र के प्रति राजनीतिक समर्पण का अद्भुत संगम देखा है। यह महज एक सैन्य ऑपरेशन नहीं था बल्कि यह भारत के वीर सपूतों के शौर्य और बलिदान की एक अमिट गाथा बन गया है। इस अभियान ने न केवल दुश्मनों को करारा जवाब दिया, बल्कि देशवासियों के दिलों में राष्ट्रीय गर्व और एकता की भावना को और प्रबल किया है। पूर्व विधायक ने आगे कहा कि यह आयोजन उन लाखों सैनिकों के सम्मान में किया गया है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए। इस तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से प्रदेश के कौने-कौने में जो जोश और जज्बा देखने को मिला वह अभूतपूर्व है। आज हरियाणा का हर गांव, हर शहर देशभक्ति की भावना से सराबोर है। यह यात्रा भावनाओं, बलिदानों और प्रेरणाओं की एक चलती-फिरती तस्वीर है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, संप्रभुता और शौर्य का प्रतीक है।

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जन सैलाब

मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र क्योडक़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस आयोजन में स्थानीय नेतृत्व और जनसाधारण का अद्वितीय समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर हर ओर तिरंगे लहराते रहे और जनमानस में देशप्रेम का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह यात्रा न केवल वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बनी, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति चेतना जगाने का भी कार्य किया। यह स्पष्ट संदेश था कि ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानों को भुलाया नहीं जाएगा। इस कार्यक्रम में जनसमूह के अनुशासन भागीदारी और देशभक्ति ने यह साबित कर दिया कि हरियाणा का जन-जन तिरंगे के सम्मान में एकजुट है और देश के लिए हर बलिदान देने को तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments