Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedओडिशा सरकार ने निर्बाध तरीके से रथयात्रा आयोजित करने के लिए मंत्रियों...

ओडिशा सरकार ने निर्बाध तरीके से रथयात्रा आयोजित करने के लिए मंत्रियों की समिति गठित की

 भुवनेश्वर, 07 जून। ओडिशा सरकार ने 27 जून को पुरी में होने वाली भगवान जगन्नाथ

की रथ यात्रा निर्बाध तरीके से आयोजित करने के लिए एक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय समिति गठित की है।

विधि विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, उच्चस्तरीय मंत्रियों की समिति की

अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा करेंगी।

अधिसूचना के मुताबिक, कानून, निर्माण एवं आबकारी मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश

महालिंग, आवास एवं शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा तथा वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति

भूषण जेना समिति के अन्य सदस्य हैं, जबकि कानून विभाग के प्रधान सचिव इस समिति के

संयोजक होंगे।

इसके मुताबिक, समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी सरकारी स्तर पर निगरानी, ​​देखरेख और

मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महोत्सव के लिए सभी व्यवस्थाएं

निर्बाध रूप से क्रियान्वित की जाएं।

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने हाल में ही 27 जून की रथ यात्रा की

तैयारियों की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन पर जोर दिया था। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को

निर्देश जारी किए थे कि पुरी में लगभग 15 लाख लोगों के रथ यात्रा में शामिल होने की संभावना है

और यह सुनिश्चित किया जाए कि यह बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो।

पुरी की रथयात्रा की शुरुआत 27 जून को होगी, जबकि यहां के आराध्य देव भगवान बलभद्र, देवी

सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का प्रसिद्ध स्नान अनुष्ठान 11 जून को किया जाएगा। पुरी के पुलिस

अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया कि 'स्नान यात्रा' की भी तैयारियां कर ली गई हैं।

इस बीच, पुरी जिला प्रशासन ने 12वीं सदी के मंदिर के दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की

सुविधा के लिए 'श्री जगन्नाथ धाम' नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments