पुण्यतिथि पर जिन्दल हाउस में गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन…
हरियाणा प्रदेश / कैथल, 31 मार्च। पूर्व बिजली मंत्री ओपी जिन्दल की पुण्यतिथि पर जिन्दल हाऊस में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यालय प्रभारी शंकर गोयल ने बताया कि आज पुष्पांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आमजन ने ओपी जिन्दल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके समाजसेवा के कार्यों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि ओपी जिन्दल द्वारा समाज सेवा के लिए क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करवाए गए हैं। राजनीति में आने का उनका मकसद समाज की सेवा था। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए हर समय तत्पर रहने की परम्परा उन्होंने अपने परिवार में कूट-कूट कर भरी है। इस अवसर पर रवि मौर्य मंडल अध्यक्ष सीवन, सुशील पांचाल मंडल अध्यक्ष राजोद, धीरेंद्र मंडल अध्यक्ष क्योडक़, मनोज राणा मंडल अध्यक्ष पुंडरी, राजपाल तंवर, कृष्ण बंसल, मनोज दुआ, नरेश ढांडा, संदीप ढुल, प्रदीप बधनारा, वीना सेठी, सोमनाथ शर्मा, राजकुमार जांगड़ा, निधि मोहन, जसवीर सोलू माजरा, वीरेंद्र फिरोजपुर, रणधीर सिंह, पवन डोहर, रामदिया यादव, रकम सिंह काकौत, प्रमोद चुहडमाजरा, राजेंद्र सिरसल, कर्मवीर जखौली, किसना हाबड़ी, महावीर ढुल, कुशल पाल राणा, देवीदयाल बरसाना, अमित अहमदपुर, मनोज जांबा, अक्षरा गुप्ता, सुमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मेहला, सतबीर नंबरदार, चमकीला हंस, प्रवीण कश्यप, नन्नूराम और गणमान्य लोगों ने ओपी जिंदल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


