कैथल : झगड़े के बाद सुलह करवाने गए एक व्यक्ति पर गोली चलाकर कातिलाना हमला करने के मामले में गांव मंडवाल निवासी जनक सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे राजौंद पुलिस के एसआई ईश्वर सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मंडवाल निवासी भूपेंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार 3 सितंबर को उसके गांव के जसन व गोगा का आपस में झगड़ा हो गया था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। उसका बड़ा भाई गांव का मौजूदा सरपंच तरसेम आज किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस कारण वह तथा उसका भाई जरनैल पंचायत में गए थे। वहां वह युवकों को समझा रहा था तो इस दौरान उनके गांव के ही भूपेंद्र उर्फ चौनी ने कहा कि हम किसी प्रकार की सुलह नहीं करते तथा उसने अपने हाथ में लिए देसी कट्टे से जरनैल पर फायर किए। गोली जरनैल की दाईं जांघ में लगी। इसी दौरान अन्य आरोपी भी लाठी गंडासी लिए आए तथा वहां बैठे व्यक्तियों पर हमला कर दिया। झगड़ा देखकर गांव के लोग इक_ा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपी वीरवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कातिलाना हमला करने के मामले में आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

