Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकातिलाना हमला करने के मामले में शामिल 7वां आरोपी काबू.

कातिलाना हमला करने के मामले में शामिल 7वां आरोपी काबू.

कैथल  17 दिसंबर (विकास कुमार) : कातिलाना हमला करने के मामले की जांच थाना कलायत एसएचओ एसआई जय भगवान की अगुवाई में एएसआई बलवान सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव ग्योंग निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिंजुपुरा निवासी विनोद कुमार की शिकायत अनुसार वह गांव में पुछा देने का काम करते था। 27 सितंबर 2022 को 4-5 लड़के बाईक पर उसके पास आए तथा कहा कि हमे पुछा करवानी है। उसने कहा कि मैं पुछा नहीं देता हुं। युवको ने कहा कि उसको पुछा ना देने का मजा चखा देंगे। उसे बाद में पता चला कि वह लड़के कलायत निवासी रविंद्र ने भेजे थे। 1 सितंबर 2022 की रात वह व उसकी मौसी का लड़का उसके घर में सो रहे थे। 5-6 अज्ञात लड़के उनके घर के अंदर आए जिन्होने उसे गंडासी व डंडो से मारना शुरु कर दिया। उसने उसकी मौसी के लड़के को आवाज दी तो सभी युवक फरार हो गए। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में इससे पूर्व 6 आरोपी काबू किए जा चुके है। उक्त मामले में पहले ही आरोपी जिला करनाल के गांव गोंदर निवासी अशोक को गिरफ्तार करके अदालत से 20 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी रवि का भी मंगलवार को अदालत से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments