Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकानों की बालियां छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कानों की बालियां छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कैथल: एक महिला के कानों की बालियां छीनने के मामले की जांच थाना सीवन के एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में एसआई संदीप कुमार द्वारा करते हुए गांव खरकां निवासी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गोघ निवासी महिला सीता की शिकायत के अनुसार 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह खेत से रेहड़ी लेकर घर जा रही थी। कुछ समय बाद थेह खरकां रोड की तरफ से एक स्कूटी सवार ने आकर रेहड़ी रुकवाकर उसके कानों से सोने की बालियां झपट कर ले गया। इस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से छीनी गई कानों की बालियां व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई। आरोपी शनिवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments