कैथल, 15 मार्च : महिला के कानों की बालियां छीनने के मामले की जांच थाना सीवन एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में एसआई संदीप कुमार द्वारा करते हुए आरोपी गांव खरंका निवासी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गोघ निवासी महिला सीता की शिकायत अनुसार 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे खेत से रेहड़ी लेकर घर जा रही थी, कुछ समय बाद थेह खरंका रोड़ की तरफ से एक स्कुटी वाले ने आकर रेहड़ी रुकवाकर उसके कानों से सोने की बालियां झपट कर ले गया। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से छीनी गई कानों की बालियां व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई। आरोपी शनिवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कानों की बालियां छीनने के मामले में आरोपी सीवन पुलिस द्वारा गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


