Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकिराये पर ट्राला लेकर दुसरे को बेचने के मामले में आरोपी काबू

किराये पर ट्राला लेकर दुसरे को बेचने के मामले में आरोपी काबू

कैथल, : सीवन थाना क्षेत्र के गांव फर्श माजरा से किराये पर ट्राला लेकर दुसरे को बेचने के मामले में थाना सीवन पुलिस प्रभारी एसआई कुलदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव धनोरी निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव फर्श माजरा निवासी बलराज कि शिकायत अनुसार उसके पास ट्रैक्टर है, जिससे वह मजदूरी का कार्य करता है। पराली ढोने के लिए लिए ट्राला बनवाया हुआ था। सच्चा खेड़ा निवासी सतबीर व धनौरी निवासी संदीप किराए पर ट्राला लेने के लिए उसके पास आए। उसने ट्राला देने से मना कर दिया था। संदीप व सतबीर सिंह ट्राला लेने के लिए दोबारा घर पहुंचे तो उसे विश्वास हो गया। दोनों के साथ 13 हजार रुपए प्रति महीना किराया की बात हुई, जिसके बाद 6 जून 2024 को संदीप व सतबीर ने किराए पर ट्राला लेने के लिए शपथ पत्र बनवाया। अगले दिन सतबीर ट्रैक्टर लेकर आया और ट्रॉला लेकर चला गया, जिसने 2-3 दिन बाद किराया देने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किराया दिया और न ही ट्राला वापस किया। उसके बाद आरोपियों ने रुपए भी नहीं दिए और बिना बताये ट्राला किसी और को बेच दिया है। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से ट्राला बरामद कर लिया गया है। आरोपी शनिवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments