कैथल: संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन करके सचिवालय में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कैथल के कन्वीनर महेंद्र सिंह रामगढ़ ने की और संचालन संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जसबीर सिंह ने किया। किसान नेता राज्य प्रधान कंवरजीत, प्रधान जसबीर सिंह, प्रधान सतपाल दिल्लोंवाली, ओम प्रकाश ढांडा, बलबंत राय धनौरी, देवी दयाल, महेंद्र सिंह बरोट, सुरेंद्र चोशला, रमेश खुराना, बाबू राम, राजकुमार सरसा ने बताया कि जिले के किसानों आज अपनी मांगों के तत्काल समाधान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। चार साल पहले इसी दिन तीन काले कृषि कानूनों और चार श्रम संहिताओं के खिलाफ मजदूरों की देशव्यापी आम हड़ताल के साथ समन्वय बनाकर किसानों के महान संघर्ष की शुरुआत की गई थी। 26 नवंबर इस संघर्ष की चौथी वर्षगांठ के महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करता है। यह विरोध कार्रवाई 18 प्रमुख मांगों और 24 अगस्त 2023 को स्वीकृत किए गए मजदूरों और किसानों के मांगपत्र पर आधारित है। उनकी मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य, सबको रोजगार, कर्ज मुक्ति, 4 श्रम संहिताओं की वापसी, निजीकरण का खात्मा, महंगाई पर रोक, सांप्रदायिक विभाजन के खिलाफ कानून का प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिलाओं, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और दलितों पर हिंसा पर रोक लगाया शामिल हैं।
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


