इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 26 मई । महिला एवं बाल विकास विभाग कैथल द्वारा कुपोषण मुक्त गांव अभियान के तहत एक मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रस्तुत किए गए कुपोषित बच्चों के आंकड़ों का आकलन किया गया। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस विषय पर गंभीरता के साथ कार्य करें। जिस क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के आंकड़ों में भिन्नता पाई जाती है, अधिकारी स्वयं उनकी जांच करे। एडीसी ने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम के इंचार्ज को आदेश दिए गए कि आप परिविजिट प्लान तैयार करें एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ सांझा करे। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी धरातल स्तर के कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारी तक आपसी तालमेल स्थापित करते हुए कुपोषण को खत्म करने पर कार्य करे। स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी विजिट के दौरान सुनिश्चित करें कि सभी बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रो पर उपस्थित हों, ताकि सभी बच्चों का नापतोल पूर्ण किया जा सके। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि बाला, उप सिविल सर्जन कैथल डा. विकास धवन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से छोटो देवी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कुपोषण को खत्म करने के लिए सभी संबंधित विभाग गंभीरता से करें कार्य : एडीसी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


