हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज थानेसर अनाजमंडी में भाजपा की विजय शंखनाद रैली है। सीएम नायब सिंह सैनी. पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां मंच पर पहुंच गए हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह थानेसर विधानसभा रैली से पहले छटी पातशाही गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और वाहे गुरू जी से प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की अरदास की है।राज्यमंत्री सुभाष सुधा मौजूद थे। कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल भी पहुंच गए हैं। सांसद का यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं की ओर से स्वागत किया गया है.बता दें कि भाजपा थानेसर की इस जनसभा से हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेगी। सभी 90 हलकों में रैलियां करेगी..
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on