इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 15 मई । चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र कैथल की ओर से वीरवार को केंद्र के प्रांगण में मिट्टी पानी जांच एवं धान की सीधी बिजाई पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने प्रगतिशील किसान क्लब के सम्मानित किसानों को पानी की बचत करें और मृदा की जांच कराने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय एवं भारतीय अनुसंधान परिषद द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जायगा। इसमें किसान बढ़चढ़ अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।इस कार्यक्रम के तहत किसानों को कृषि संबंधित नवीनतम तकनीक एवं बीजों की जानकारी विभिन्न विभागों द्वारा दी जायगी। सल्फर मिल्स लिमिटेड एवं कृभको के अधिकारियों ने भी मृदा परीक्षण क लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। डॉ. मंडल ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनकी प्रगति से ही देश की प्रगति संभव हैं। वैज्ञानिकों को कृषि संबंधी जानकारी समय रहते किसानों को उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि किसानों को विश्वविद्यालय द्वारा विकसित तकनीकों का लाभ मिल सकें। केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ रमेश वर्मा ने किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों को धान की वैज्ञानिक खेती एवं सीधी बिजाई के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि सीधी बिजाई करने से पानी की बचत होती है। केंद्र के अन्य वैज्ञानिकों डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. प्रशांत कौशिक ने भी किसानों को संबोधित किया। प्रगतिशील किसान क्लब के प्रधान सतबीर गिल ने किसानों को सामयिक जानकारी देने के लिए केंद्र के वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया। इस प्रोग्राम में राजेंद्र पाई, सुभाष गुहणा, अमरीक सिंह, राजेश खेड़ी सिकंदर, फकीर चंद, जोनी राणा, रामेश्वर आर्य आदि सहित लगभग 50 प्रगतिशील किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


