नई दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड पर नियंत्रण नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है । 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने आगे कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्त्वपूर्ण विकासात्मक लक्ष्य हासिल किए हैं। और हमारी पार्टी की प्राथमिकता हमेशा देश की सेवा करना रहेगी। वक्फ संपत्तियों का सही तरीके से उपयोग मुस्लिम समुदाय में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किया जाए। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में नड्डा ने यह बातें कहीं। जेपी नड्डा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से वक्फ बोर्ड के संचालन पर अपनी सरकार की स्थिति को स्पष्ट किया।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) बिल को शनिवार देर शाम मंजूरी दे दी। सरकार ने नए कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसके तहत वक्फ कानून को लागू करने की तारीख को लेकर केंद्र सरकार अलग से एक नोटिफिकेशन जारी करेगी। वक्फ विधेयक, जो अब कानून बन चुका है। इसे 2 अप्रैल को लोकसभा में और 3 अप्रैल को राज्यसभा में पारित किया गया था।
केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित नहीं करना चाहता सुनिश्चित करना चाहती है:अध्यक्ष जेपी नड्डा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


