Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकेरल के वायनाड शवों को दफनाने के लिए डीएनए और दांतों के...

केरल के वायनाड शवों को दफनाने के लिए डीएनए और दांतों के नमूने एकत्र करने सहित अन्य दिशा-निर्देश जारी ..

भूस्खलन की घटनाओं के चार दिन बाद अब तक प्रभावित क्षेत्रों से 215 लोगों के शव और 143 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, 218 लोग अब भी लापता हैं। केरल वायनाड : केरल के वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में और अधिक शवों तथा मानव अंगों के बरामद होने के कारण राज्य सरकार ने शवों को दफनाने के लिए डीएनए और दांतों के नमूने एकत्र करने सहित अन्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रभावित इलाकों से मिले शवों में से अनेक की पहचान नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन को संदर्भ के लिए दफन स्थान के विवरण का आवश्यक रिकॉर्ड रखना होगा।” ऐसे ही दिशानिर्देश उन शवों के लिए भी हैं जिनकी पहचान तो हो गई हैप्रशासन मेप्पाडी पंचायत और उस पंचायत या नगरपालिका को सूचित करेगा जिसमें श्मशान घाट स्थित है। ऐसे मामलों में जहां संबंधित चिकित्सक ने लिखित रूप से सलाह दी है कि सड़न या अन्य कारण से शव को तत्काल दफना दिया जाए, वहां शव को बिना किसी प्रतीक्षा के तत्काल जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। इसमें कहा गया शवों को सिर्फ दफनाया ही जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments