इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 2 जून। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के तत्वावधान में जैव विविधता प्रबंधन समितियों के पुनर्गठन को लेकर खंड स्तरीय बैठक एवं सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोर्ड के अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर एवं सदस्य सचिव अतुल जे सिरिस्कर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद कुमार व एसईपीओ अनुराग दत ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण आज के समय की बहुत बड़ी जरूरत है। इसके लिए जैव विविधता अधिनियम 2002 के प्रावधानों का सही ढंग से क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने सभी समिति सदस्यों से अपील की कि वे जैव विविधता प्रबंधन समिति में इच्छुक लोगों को शामिल करवाएं, जिससे जैव विविधता अधिनियम के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।हरियाणा राज्य विविधता बोर्ड कैथल की जिला समन्वयक रेखा रानी ने जैव विविधता के प्रकार, स्थिति, संरक्षण, महत्व व जैव विविधता प्रबंधन समिति के कार्य, शक्तियां कर्तव्य और जैव विविधता अधिनियम 2002, नियम 2004 के अन्य पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि वे लोक जैव विविधता पंजिका के सत्यापन के लिए तकनीकी सहायता समूह की ग्राम पंचायत स्तर पर सत्यापन में मदद करें। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्यों व अन्य पंचायत अधिकारियों ने भाग लिया।
कैथल:जैव विविधता के प्रकार, स्थिति, संरक्षण, महत्व के बारे में दी जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

