Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल :आईजी कालेज में प्रवेश के लिए छात्राओं में दिखा भारी उत्साह

कैथल :आईजी कालेज में प्रवेश के लिए छात्राओं में दिखा भारी उत्साह

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 3 जून । इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल में नए सत्र में प्रवेश के लिए छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रवेश लेने के लिए नई छात्राओं की भीड़ कॉलेज में उमड़ रही है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ आरती गर्ग ने बताया कि कॉलेज में प्रथम वर्ष में विभिन्न 9 स्ट्रीम के लिए 1560 सीटें हैं। अभी तक इन सीटों के लिए 806 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उन्होंने बताया कि बीए एडिट की 400 सीटों के लिए 363 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसी प्रकार बीए सेल्फ फाइनेंस की 160 सीटों के लिए 47 छात्राओं ने, बीए सांध्यकालीन सत्र की 240 सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए 6 छात्राओं ने, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 180 सीटों के लिए 151 छात्राओं ने, बीकॉम इवनिंग सेल्फ फाइनेंस की 160 सीटों के लिए 16 छात्राओं ने, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन सेल्फ फाइनेंस की 60 सीटों के लिए 49 छात्राओं ने, बीएमसी सेल्फ फाइनेंस की 60 सीटों के लिए 6 छात्राओं ने, बीएससी लाइफ साइंस सेल्फ फाइनेंस की 60 सीटों के लिए 70 छात्राओं ने और बीएससी फिजिकल साइंस सैल्फ फाइनेंस की 240 सीटों के लिए 98 छात्राओं ने अभी तक पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि आईजी कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। उनके कॉलेज की छात्राएं विश्वविद्यालय के परिणाम में हमेशा अव्वल रहती हैं। इसके साथ-साथ उनका कॉलेज खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि में भी अगली पंक्ति में रहता है। उन्होंने 12वीं पास कर चुकी छात्राओं से अपील की कि वे आईजी कॉलेज में प्रवेश के लिए पंजीकरण करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments