Tuesday, December 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : आमजन प्लास्टिक मुक्त सोच अपनाएं और हरियाली का संदेश फैलाएं...

कैथल : आमजन प्लास्टिक मुक्त सोच अपनाएं और हरियाली का संदेश फैलाएं : विधायक सतपाल जांबा

जैव विविधता बोर्ड की तरफ से गांव जांबा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

इंडिया गौरव ब्यूरो रमेश तंवर कैथल, 05 जून।  विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर वीरवार को गांव जांबा में जैव विविधता बोर्ड की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत गांव में विधायक सतपाल जांबा द्वारा पौधारोपण करके की।  इसके बाद गांव के सरपंच लाभ सिंह ने स्कूल में, गांव के रास्ते पर भी पौधे लगाए। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करके तथा अपनी उपभोग की आदतों ेंमें परिवर्तन करके एक स्वस्थ एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। हर बार जब हम प्लास्टिक से परहेज करते हैं तो धरती को सांस लेने का एक और मौका देते हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे और ऑक्सीजन की मात्रा में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोतरी हो।  सभी आमजन प्लास्टिक मुक्त सोच अपनाएं और हरियाली का संदेश फैलाएं। पर्यावरण दिवस थीम प्लास्टिक मुक्त विश्व को लेकर जिला समन्वयक रेखा लौहान ने लोगों को कम से कम प्लास्टिक बैग का प्रयोग करने का संदेश दिया।  उन्होंने कहा कि प्रयोग करने के बाद हमें प्लास्टिक के गिलास, बोतल व थैली हमें एकत्रित करके कचरे में डालने चाहिए। इसकी शुरुआत हमें अपने घर, दुकान व गांवों से करनी होगी। उन्होंने विधायक सतपाल जांबा द्वारा चलाई गई स्वच्छता मुहिम की सराहना की। ग्राम पंचायत द्वारा गांव के खुले नालों की सफाई दो दिन पहले ही कारवाई गई है ताकि बरसात में किसी प्रकार की समस्या न आए। इसमें वन विभाग से पवन कुमार, बृजलाल, ग्राम सचिव प्रवीण कुमार, कर्म सिंह के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments