Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : इनेलो एससी सैल कैथल जिला कार्यकारिणी की घोषणा

कैथल : इनेलो एससी सैल कैथल जिला कार्यकारिणी की घोषणा

सभी ने इनेलो को मजबूत करने का लिया संकल्प..

 इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 30 मई । आज कैथल जिले में इनेलो एससी सैल की नई कार्यकारिणी की घोषणा बड़े उत्साह के साथ की   गई। इस कार्यक्रम में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, इनेलो एससी सैल के प्रदेशाध्यक्ष रमेश्वर पहलवान और कैथल जिला एससी सैल के प्रभारी रामनिवास मेहरा ने भी शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा, इनेलो एकमात्र पार्टी है जो हर वर्ग की आवाज़ बनकर काम कर रही है। हम बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश एससी सैल अध्यक्ष रामेश्वर पहलवान ने सभी नव नियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। रामनिवास मेहरा ने जिला कैथल एससी सैल के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में एससी सैल के कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में कहा इनेलो को मज़बूत करना है, बाबा साहब के सपनों को साकार करना है। कैथल में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अनुसूचित जाति सैल की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रामनिवास मेहरा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। कैथल जिले के हल्का प्रधानों में सुभाष (पुंडरी), तरसेम (पपराला, गुहला), फुल सिंह (कलायत) और चैन सिंह (कैथल) शामिल हैं। संरक्षक के पद पर मोहन लाल (बढ़सीकरी कला), वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रोहताश बेदी, प्रमुख उपाध्यक्ष पद पर परमा और रोहताश (प्यौदा), तथा उपाध्यक्ष पदों पर रमेश कुमार, गुरनाम सिंह, पवन, रामपाल, संजय कुमार, राहुल, ऋषिपाल, दर्शन, सुशील, संदीप, विवेक, राजीव, राजेश, बिन्द और करतार पहलवान को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर पाला राम (केलरम), कर्मवीर (प्यौदा), बलराज (सदरसेढ़ी), पाला राम (सेरदा), रघबीर सिंह (बलबहेड़ा), सुनील कुमार (पाई), रोहताश (हाबड़ी), बीरा राम (राजौंद), कपिल (ढांड), सलींदर कुमार (राजौंद), नरेंद्र कुमार (खुशाल रोड), राजेंद्र (सांघन), गुरमीत (सोंगल) और अशोक कुमार (प्यौदा) को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर अजय (कैथल), बलवान सिंह (वार्ड-31 कैथल), चुन्नी लाल (वार्ड-4 कैथल), कृष्णा (सिसमौर), मेहताब (बाटा), दयानंद (किठाना), नरेश (खेड़ी शेरखां), राहुल (सिसमौर), रामदिया (बढेयता) और सतनाम (प्यौदा) को शामिल किया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में सतपाल (पिंजुपुरा) और प्रचार सचिवों में रमेश कुमार (बलबहेड़ा), बलराज सिंह (सदरसेढ़ी), जगमाल (फरल) और मुकेश (गुलियाना) को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और एससी सैल प्रदेश अध्यक्ष रमेश्वर पहलवान की उपस्थिति में हुई इस घोषणा के दौरान सभी पदाधिकारियों ने इनेलो को मजबूत करने और सामाजिक न्याय व समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। रामनिवास मेहरा ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ पार्टी को हर गांव और हर घर तक पहुंचाएगी तथा बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments