Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : कृषि प्रसार कार्यक्रम में बताई केन्द्र सरकार की योजनाएं...

कैथल : कृषि प्रसार कार्यक्रम में बताई केन्द्र सरकार की योजनाएं…

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 2 जून। पीएनबीआर सेटी कैथल के प्रांगण में कृषि प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीजैडएम सुरेश शर्मा चंडीगढ़, सीटीएम गुरविन्दर सिंह मंडल प्रमुख सर्वेन्दर, अंकित एमसीसी प्रमुख, एलडीएम एसके नंदा, चीफ मैनेजर अनिल रहेजा और एचएसआरएलएम से डीपीएम मनोज चहल ने आज के कृषि प्रसार कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा पीएनबीआर सेटी ग्योंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी विभिन्न गांवों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी कृषि प्रसार कार्यक्रम में भाग लिया। प्रांगण मे सभी अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। डीजैडएम सुरेश शर्मा ने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की ‌योजनाओं के बारे में अवगत कराया व बताया कि आज के इस प्रोग्राम में लगभग 67.19 करोड़ के ऋण स्वीकृत किये गए। इसके अलावा सीटीएम गुरविन्दर ने पीएनबीआर से टी द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट मिलने पर खुशी जताई। इसके बाद मंडल प्रमुख ने स्वयं सहायता ग्रुप की ऋण संबंधित जानकारी प्रदान की। एसके नंदा ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी। अंत में आर सेटी निदेशक जगदीश कुमार ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया‌।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments