Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : गांव सजूमा से बकरी चोरी के मामले में...

कैथल : गांव सजूमा से बकरी चोरी के मामले में 4 आरोपी काबू,

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 3 जून । बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा 4 आरोपियों को काबू किया गया। जिनसे पूछताछ दौरान जिला कैथल की 2 तथा करनाल से 3 वारदातों सहित बकरी चोरी की 5 वारदाते सुलझाने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सजूमा निवासी रामदिया की शिकायत अनुसार उसने कुराड़ रोड़ सजूमा पर पशु फार्म किया हुआ है, 29 मई को उसने पशु फार्म पर जाकर देखा तो वहां से 10 बकरी गायब हुई मिली। जो मैंने फार्म में लगे कैमरे चैक किया तो 4 अज्ञात व्यक्ति उसके फार्म से बकरियां चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई शुभकरण, एएसआई मनोज कुमार, एएसआई जसमेर सिंह, एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी इंदिरा कॉलोनी पंचकूला निवासी दीपक, बालू निवासी रणधीर, राजीव कॉलोनी पंचकुला निवासी आकाश व राहुल को काबु कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ दौरान 7 चोरीशुदा बकरियां व वारदात में प्रयुक्त ह्युंडई ओरा गाड़ी बरामद की गई। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपियों ने उक्त चोरी के अतिरिक्त 4 अन्य बकरी चोरी की वारदात कबूल की। जो आरोपियों द्वारा 12 फरवरी 2024 को फ्रैंडस कॉलोनी कैथल के पास स्थित झोपड़ियों से चार बकरी व बकरियों के बच्चे चुराए गए थे। 25 जनवरी 2024 को तरावड़ी करनाल से 5 बकरे, 15 दिसंबर 2024 को बड़ा गांव करनाल से 12 बकरे तथा 14 दिसंबर 2024 को करनाल से 3 बकरी व 2 बकरे चोरी किए गए थे। सभी आरोपी मंगलवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments