Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं आओ सब मिलकर...

कैथल : चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं आओ सब मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं : ज्योति सैनी


प्रकृति और पर्यावरण आने वाले पीढ़ियों के लिए धरोहर की तरह होती है..
इंडिया गौरव ब्यूरो रमेश तंवर कैथल, 05 जून। आज नागरिक अस्पताल हर्बल पार्क कैथल में चंदन का पेड़ लगाकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम की शुरुआत की।
जिलाध्यक्षा ज्योति सैनी ने कहा कि हर साल 5 जून का दिन दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसका मकसद है- लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़-पौधों, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ सबके महत्व को समझें। इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस भाजपा द्वारा मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण की थीम के तौर पर एक पौधा मां के नाम से सभी भाजपा कार्यकर्ता लगाएंगे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भाई प्रवीण प्रजापति जी, जिला महामंत्री सुरेश संधू जी,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री भाई शमशेर सैनी जी, जिला सचिव एडवोकेट शक्ति सौदा जी, सोनू सरपंच खानपुर, डॉक्टर जितेंद्र गिल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल कैथल, डॉ विनोद कुमार, रोशन सैनी जी व नरेश सैनी जी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments