Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल :ट्रांसपोर्ट नगर में नहर के पास मिला नाबालिग का शव

कैथल :ट्रांसपोर्ट नगर में नहर के पास मिला नाबालिग का शव

 

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 29 मई । यहां ट्रांसपोर्ट नगर में करीब 17 वर्षीय किशोर का शव नहर के पास पाया गया है। नहर के पास से गुजर रहे राहगीरों ने जैसे ही शव को देखा तो इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव धनौरी निवासी गुरमीत के रूप में हुई है जो पिछले कई दिनों से घर से बिना बताए गया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अब उसको नागरिक अस्पताल में भेजकर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी। परिजन शहर थाना में पहुंचे जहां पर उनके बयान दर्ज करवाए गए। सदर थाना एसएचओ सनेष कुमार ने बताया कि इस संबंध में संगतपुरा चौकी में लापता का केस दर्ज किया गया था। जैसे ही शहर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत सदर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments