Tuesday, December 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : देह व्यापार करवाने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

कैथल : देह व्यापार करवाने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

इंडिया गौरव ब्यूरो रमेश तंवर कैथल, 05 जून। देह व्यापार करवाने के मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय बीरभान द्वारा करते हुए महिला आरोपी गांव नरड़ निवासी ममता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 मई को तत्कालिन महिला थाना प्रभारी एसआई वीना की टीम को सूचना मिली कि शुगर मिल के करनाल रोड़ पर एक मकान में राजौंद निवासी महिला ममता व उसका साथी मूंदड़ी निवासी विकास बाहर से औरतो को बुलाकर ग्राहकों से अनैतिक कार्य करवाकर रुपए वसूली करते है। पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान पर रेड की गई तो वहां से 4 महिलाएं मिली, जिन्होने बताया कि ममता व विकास ने हमे देह व्यापार के लिए बुलाया हुआ है। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया। आरोपी विकास को मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments