इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 3 जून । हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन गुरुग्राम में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता अध्यक्ष कृष्ण कुमार नोहर पानीपत ने की। इस अधिवेशन में विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र कुमार हेमते, परिवहन मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री कैलाश मलिक, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं विभाग प्रमुख वीरेंद्र कुमार शर्मा, जिला गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष समय सिंह व प्रदेश भर से सभी डिपूओं के कर्मचारियों ने भाग लिया। अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र कुमार हेमते ने भारतीय मजदूर संघ के शिखर पर पहुंचने बारे विस्तृत जानकारी दी। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रदेश के महामंत्री हवा सिंह मैहला, परिवहन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री कैलाश मलिक ने भी संबोधित किया। बैठक में इन पदाधिकारीयों को सर्वसम्मति से चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष, कृष्ण कुमार नोहरा पानीपत, प्रदेश के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार कैथल, प्रदेश के कोषाध्यक्ष के रूप में संजीव कुमार कंबोज यमुनानगर, प्रदेश के संगठन मंत्री के नाते हवा सिंह मैहला, प्रदेश के उपाध्यक्ष समय सिंह गुरुग्राम, विकास कुमार सिरसा, प्रदेश के सचिव के रूप में अमित कुमार रोहतक, अनिल कुमार गंगाना गोहाना, सह कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार पेहवा, मीडिया प्रभारी के रूप में विक्रम राणा अंबाला, सलाहकार के नाते ओमप्रकाश बदल कुरुक्षेत्र को चुना गया है। इसके अतिरिक्त 10 सदस्यों का प्रदेश कार्य समिति में चयन किया गया है। आज कैथल डिपो में इक_े हुए जिला कैथल भारतीय मजदूर संघ व कैथल डिपो के सभी साथियों ने धर्मेंद्र को फूल माला पहना कर बधाई दी।
कैथल : धर्मेन्द्र को मिली हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ में महामंत्री की जिम्मेदारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


