Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : नगर को साफ सुथरा रखना हम सब की साझी जिम्मेदारी...

कैथल : नगर को साफ सुथरा रखना हम सब की साझी जिम्मेदारी : विधायक सतपाल जांबा


 विधायक की अगुवाई में पूंडरी में चलाया गया सफाई अभियान
इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 2 जून। विधायक सतपाल जांबा के नेतृत्व में पूंडरी में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और हाथों में झाडू लेकर सफाई कार्य किया। विधायक व उनकी टीम ने इंडोर स्टेडियम से लेकर बस स्टैंड तक सफाई करके पूंडरी को साफ व स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखना हम सब की साझी जिम्मेदारी है। सफाई हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। हमें कहीं पर भी गंदगी नहीं फैलाना चाहिए, बल्कि गंदगी फैलाने वालों के साथ रोकटोक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने जिले को सफाई में नंबर वन बनाना है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों को सतत विकास एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सफाई अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें। इसके अलावा उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पर्यावरण के दृष्टिगत अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और अपने गांव, कस्बे, जिला, प्रदेश व देश को हरा भरा बनाएं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments