इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल,8 जून।जननायक जनता पार्टी ने नवनियुक्त चारों हलकों के प्रधानों के सम्मान में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवतार चीका ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा की गई नियुक्तियों से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता रोशन ढांडा को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी शिर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। नवनियुक्त हल्का प्रधानों में हरपाल विर्क को गुहला, सन्दीप गढ़ी को कैथल, कलायत से सेवा बालू और पूंडरी से विक्रम म्योली को प्रधान बनाया गया। सभी को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। सभी ने अजय चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर धूप सिंह माजरा, चन्द्रभान दयोरा, दर्पण मित्तल, बलवान कोटड़ा, राजू पाई, कृष्ण बाजीगर, जोगिंदर कसान, जीता खुराना, मनप्रीत राजौंद, सतबीर मलिक, रत्न चंदना, सोनू कोटड़ा, राजेश फरल, शिल्लु रिवाड़, रमेश संगरोली, रणधीर जडोला, मनदीप पाडला, जसबीर गड़ी, बालकृष्ण खानपुर, विजय सैनी, कुलदीप सीवन, कृष्ण राणा, भाग सिंह चीका, सुरेंद्र वाल्मीकि, सोहन कठवाड़ आदि मौजूद रहे।
कैथल : नवनियुक्त चारों हलकों प्रधानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


