Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकैथल पुलिस का नशा जागरूकता अभियान..

कैथल पुलिस का नशा जागरूकता अभियान..

युवाओं को खेलों का अभ्यास करा रहे पुलिस कर्मचारी…

नशे से दूर रहकर खेलों में भविष्य बनाएं युवाः एसपी राजेश कालिया..

कैथल, 10 मार्च :कैथल पुलिस द्वारा नशा मुक्त कैथल अभियान के तहत जहां आमजन को लगातार नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है। वहीं पर खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किए गए स्पेशल पुलिस ऑफिसर प्रतिदिन स्कूल ग्राउंड, स्टेडियम, पार्क व एकेडमी, पार्क वगैरा में युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करके सुबह-शाम खेलों/योग/व्यायाम का अभ्यास करा रहे है। तथा खेलों की तरफ युवाओं को आकर्षित करके नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि एसपी राजेश कालिया द्वारा जिला कैथल में 25 स्पेशल पुलिस ऑफिसर को खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जो युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करेंगे। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है और गांव के युवा भी खेलों में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे है। एसपी राजेश कालिया ने कहा है कि खेल बहुत कम उम्र में दौलत, शोहरत वो सब चीज देता है, जिससे एक अलग पहचान बनती है। इसलिए युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य तलाश करें। एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर द्वारा पूरे प्रदेश में युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर व उन्हें नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जो इसी अभियान के तहत कैथल पुलिस अभियान को लगातार सफल बनाने व अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है जो चिन्हित किये गये खेल स्टेडियमों में जाकर युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित कर रहे है। इस दौरान युवाओं को बताया जा रहा है कि समाज व राष्ट्रीय हित के लिए युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहे, नशा युवाओं के भविष्य व सामाजिक सम्मान को खत्म कर देता है। युवा खेलों से जुड़कर खुद भी नशे से दूर रहे वहीं अपने घर व समाज में भी नशा करने वालों को नशा न करने और नशे को छुड़वाने के लिए प्रयास करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments