Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकैथल पुलिस ने महिला थाने में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, डीएसपी वीरभान...

कैथल पुलिस ने महिला थाने में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, डीएसपी वीरभान बोले- महिला सशक्तिकरण से ही समाज होगा मजबूत..

कैथल, 08 मार्च:पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया की कैथल पुलिस द्वारा महिला थाने में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डीएसपी वीरभान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता और महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीना ने डीएसपी वीरभान का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, जागरूकता और महिला अधिकारों को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारों, सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में 1100, 1091 और 112 जैसी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
डीएसपी वीरभान ने दिया प्रेरणादायक संदेश…
अपने संबोधन में डीएसपी वीरभान ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि समाज के विकास की नींव है। जब महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित होंगी, तभी हमारा समाज वास्तविक रूप से आगे बढ़ेगा।” उन्होंने आगे कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, चाहे वह प्रशासन हो, सेना हो, पुलिस बल हो या फिर कोई अन्य पेशा। समाज को भी महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग देना चाहिए और उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
इंस्पेक्टर गीता ने महिला पुलिसकर्मियों संग साझा किए विचार..
इस अवसर पर सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमारे समाज में अब यह धारणा बदल चुकी है कि महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित हैं। अब महिलाएं पुलिस, सेना, खेल, विज्ञान, चिकित्सा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इंस्पेक्टर गीता ने महिला पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहित किया और कहा कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं, ताकि समाज में महिलाओं को न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
महिला थाना प्रभारी वीना ने दिया कड़ा संदेश..
महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीना ने जिले की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें आश्वस्त किया कि कैथल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अन्याय या अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई भी महिला किसी प्रकार की परेशानी में है, तो वह बेझिझक पुलिस से संपर्क कर सकती है। पुलिस हमेशा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेगी। इसके अलावा, स्वरक्षा प्रशिक्षण और कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा की गई, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर और आत्मरक्षक बन सकें।
समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने का संदेश..
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस आयोजन के माध्यम से कैथल पुलिस ने समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और पुलिस की मदद लेने से न झिझकें। इस कार्यक्रम के आयोजन से महिला पुलिसकर्मियों और आम महिलाओं में नए आत्मविश्वास का संचार हुआ और उन्हें यह भरोसा मिला कि कैथल पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए खड़ी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments