Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

कैथल : पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 1 जून। हरियाणा पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार पुलिस लाइन कैथल में एसपी आस्था मोदी के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। करीब एक घंटे तक चले इस योग आयोजन की विभिन्न क्रियाओं को आयुष विभाग कैथल से योगा स्पेशलिस्ट होशियार सिंह हुड्डा, संदीप तंवर, नरेश ढुल, करनैल ढुल, संजु आर्या व कनीका की टीम द्वारा स्वयं योग करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान डीएसपी बीर भान, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी ललित कुमार, एलओ इंस्पेक्टर रविंद्र, सीडीआई एएसआई अजय, ओएएसआई प्रवेश सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजुद रहे। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि योग से सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे। पुलिस द्वारा यह कदम पुलिस कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उठाया गया है ताकि पुलिस कर्मचारी शारीरिक व्यायाम करके स्वस्थ रहे सकें तथा स्वस्थ रहकर जनता की सेवा कर सकें। एसपी ने कहा कि योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करके सभी अपने दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ करते हुए स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। योग से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त होता है। प्रवक्ता ने बताया कि इस योग शिविर में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हृदय पूर्ण रूचि दिखाई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments