इंडिया गौरव ब्यूरो रमेश तंवर कैथल, 3 जून ।नशा तस्करों पर एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार लगातार कैथल पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा फॉर्च्यूनर गाड़ी में 200 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त छोड़कर भागने वाले आरोपी गांव मोहलखेड़ा निवासी गुरमेल सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 नवंबर 2024 को एंटी व्हीकल स्टाफ पुलिस टीम द्वारा रात्रिकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर बढसिकरी बालु रोड पर वाहनों की निगरानी शुरु की गई। जहां कुछ समय बाद डीपर जलती एक गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार चालक व उसका अन्य साथी गाड़ी को मौके पर छोड़कर धुंध व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। जांच दौरान गाड़ी में लदे 10 प्लास्टिक कट्टो से 203 किलो 410 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज करके आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ था कि उक्त नशा तस्करी में आरोपी गुरमेल शामिल था जो मौके से फरार हो गया था। आरोपी नशा तस्करी के किसी अन्य मामले में जींद जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
कैथल : फॉर्च्यूनर गाड़ी में 200 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त छोड़कर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


