इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 29 मई । भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में सिंदूर वितरण जैसे धार्मिक प्रतीकों के सहारे राजनीति करने के प्रयासों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगमग मटौर ने भाजपा की नीतियों की कड़ी आलोचना की। जगमग मटौर ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए संस्कृति और धर्म का उपयोग कर रही है जो भारत के संविधान और सामाजिक ताने-बाने के खिलाफ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का संविधान किसी एक धर्म का नहीं, यह सभी का है। जगमग मटौर ने कहा कि भाजपा का सिंदूर बांटने जैसा कार्य धर्म नहीं, प्रचार है। यह समाज को धार्मिक आधार पर बांटने और महिलाओं की भावनाओं का राजनीतिक शोषण करने की कोशिश है। आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक और आप कार्यकर्ता होने के नाते वे पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के इस ऐतिहासिक स्टैंड का पूर्ण समर्थन करते हैं और जनता से अपील करते हैं कि वे ऐसे राजनीतिक हथकंडों के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि धर्म आस्था का विषय है, न कि राजनीति और प्रचार का। हम सबको मिलकर संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता की रक्षा करनी चाहिए।
कैथल : भाजपा द्वारा सिंदूर बांटना महिलाओं की भावनाओं का राजनीतिक शोषण है : मटौर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


