Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकैथल में रणदीप सुरजेवाला के पक्ष में अनेक संगठनों ने दिया समर्थन..

कैथल में रणदीप सुरजेवाला के पक्ष में अनेक संगठनों ने दिया समर्थन..

अतिरिक्त मंडी में आढ़तीयों व मुनीम संगठन, ट्रैक्टर मिट्टी ठेकेदार, सिख समाज ने दिया सुरजेवाला को..
कैथल, 4 सितम्बर (विकास कुमार): रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में चुनावी अभियान में लगातार ज्वाइनिंग और समर्थनों से माहौल अपने पक्ष में बना लिया है। कैथल में आज फिर अतिरिक्त मंडी में आढ़तीयों व मुनीम संगठन, ट्रैक्टर मिट्टी ठेकेदार, सिख समाज ने सुरजेवाला को समर्थन दिया। विभिन्न संगठनों ने रणदीप सुरजेवाला को अपनी आस्था व समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में अपनी तानाशाही नीतियों से हर वर्ग की कमर तोडऩे का काम किया है। कैथल में भाजपा ने विकास कार्यो को तहस नहस कर दिया है। कोई भी एक नया काम नहीं किया। भाजपा को जिताकर जनता सबसे बड़ी भूल कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और रणदीप सुरजेवाला ने हमेशा 36 बिरादरी की भलाई के काम किए। कैथल को स्वर्ग बनाया। अबकी बार इलाके की तरक्की के लिए रणदीप सुरजेवाला को कैथल से भारी मतों से विजयी बनाएंगे। सुरजेवाला ने समर्थन देने पर सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि साथ मिलकर हरियाणा के हकों की लड़ाई लड़ेगे, मिलकर जीतेंगे और एक नए हरियाणा का उदय करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान,नौजवान,मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले भाजपा जजपा पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। 10 सालों में हरियाणा व कैथल 50 साल पीछे चला गया है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों को खून के आंसू रुलाने का काम किया है। फसल की खरीद हो या फसल के बीज के लिए मांग किसान को हर तरह से भाजपा सरकार द्वारा प्रताडि़त व उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आज आढ़ती व ट्रांसपोर्टेरों का पैसा नहीं दिया जा रहा। मंडी की आढ़त को कम कर देना, नमी के नाम पर वसूली करना इसका जीता जागता सबूत है। मंडी के आढ़तियों के लाइसेंस रद्द करना, आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू न करना, ये सब किसान, मजदूर व आढ़ती विरोधी सबूत है।रणदीप सुरजेवाला के साथ विभिन्न संगठन, आढ़ती, मुनीम व अन्य कांग्रेस में शामिल होते हुए।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments