Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल :लायंज क्लब कैथल सैंट्रल ने भूख दिवस पर बांटे भोजन के...

कैथल :लायंज क्लब कैथल सैंट्रल ने भूख दिवस पर बांटे भोजन के पैकेट

 इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 29 मई । लायंज क्लब कैथल सैंट्रल के आह्वान पर विश्व भूख दिवस के अवसर पर क्लब के सदस्यों लायन विनोद चोपड़ा, कृष्ण मिगलानी, पुनीत शर्मा, राजेश मुंजाल, सुमित अरोड़ा, अशोक गुलाटी, मोहन लाल गुप्ता, विजय अरोड़ा, रवि सचदेवा, सुदीप मलिक, राजेन्द्र पठानियां ने अपने अपने घरों से भोजन बनवाकर पैकेटों में पैक कर जरुरतमंदों को बांटे। क्लब के प्रधान लायन विनोद चोपड़ा ने कहा कि इस पुनीत कार्य से जो सुखद अनुभूति का अहसास हुआ उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। भूखे को भोजन देने से बड़ी सेवा कोई और नहींं हो सकती। उन्होंने कहा कि किसी की भूख को शांत करना ईश्वर भकित के समान है, भगवान इस सेवा का फल आवश्य देते हैं। यह बहतु बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस सेवा प्रकल्प में परिवार के सभी सदस्यों की भी भागीदारी रही। इस संयुक्त भागीदारी के लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments