Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले के नौ गांव में...

कैथल: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले के नौ गांव में किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 वैज्ञानिकों ने दिए मृदा व पानी की जांच व भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए के टिप्स

कैथल, 31 मई। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ रमेश वर्मा ने बताया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान जी के आह्वान पर पूरे भारत में 29 मई से 12 जून तक 700 से ज्यादा जिलों के विभिन्न गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।  इसी कड़ी में कैथल जिले में कृषि विज्ञान केंद्र कैथल, कृषि विभाग, बागवानी, पशुपालन विभाग तथा केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थानों की तीन टीमो द्वारा जिले के नौ गावों ( चन्दाना, तितरम, देववन, नैना, धौंस, खनौदा , मोहना , जांबा व डुल्यानी ) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा आने वाली खरीफ फसलों की खेती की वैज्ञानिक जानकारी दी गई। धान की सीधी बिजाई के प्रति प्रेरित किया गया साथ ही इसमें आने वाली समस्याओं व निदान बारे विस्तारपूर्वक बताया गया। किसानों को कम लागत पर ज्यादा पैदावार लेने पर चर्चा की गई।वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित किसानों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा व पानी की जाँच व भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों के सन्तुलित उपयोग पर जोर दिया गया। कृषि, बागवानी, पशुपालन व मत्स्य विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यह अभियान प्रतिदिन 12 जून तक जिले के 9 गावों में चलाया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी किसानों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग ले और कृषि संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments