Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : विधायक आदित्य सुरजेवाला ने पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर हरविंदर सिंह...

कैथल : विधायक आदित्य सुरजेवाला ने पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर हरविंदर सिंह को दी बधाई

आदित्य ने कहा कि हरविंदर सिंह ने कैथल सहित देश व प्रदेश का नाम रोशन किया

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 29 मई । कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा और कैथल की शान गांव अजीमगढ़(गुहला) निवासी हरविंदर सिंह को “पद्मश्री पुरस्कार-2025” से सम्मानित किए जाने पर अपनी तरफ से बधाई दी।  आदित्य सुरजेवाला ने हरविंदर सिंह को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी मेहनत और लगन से हरविंदर सिंह ने 2018 के पैरा एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर कैथल जिले सहित पूरे देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। आदित्य ने कहा कि हरविंदर सिंह को साल 2021 में भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। फिर 2023 में चीन में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक और 2024 में पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर हरविंदर ने इतिहास रचने का काम किया। आदित्य ने कहा कि इतना ही नहीं हरविंदर सिंह पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज भी बने। हरविंदर की इस उपलब्धि ने न केवल कैथल बल्कि पूरे देश को गर्व है। यह सम्मान सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि मेरी कामना है कि आप हमेशा यूं ही देश,प्रदेश और कैथल का मान निरंतर बढ़ाते रहें। मेरी अनंत शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments