Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : श्री नर नारायण सेवा समिति और माइलस्टोन स्कूल ने छात्रों...

कैथल : श्री नर नारायण सेवा समिति और माइलस्टोन स्कूल ने छात्रों को दिया पर्यावरण का संदेश

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री नर नारायण सेवा समिति द्वारा संचालित शिक्षा केंद्रों पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माइलस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिकाओं दीपिका और मोनिका ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें अपनी भूमिका समझने में मदद करना था। दीपिका और मोनिका ने रचनात्मक तरीकों से पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला जिससे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल में माइलस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अतुल शर्मा का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने इस जनहितकारी कार्यक्रम के लिए अपनी संस्था का समर्थन दिया। समिति के सदस्य अमित मित्तल ने भी बच्चों को पेड़ लगाने और हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कैसे छोटे-छोटे कदम भी पर्यावरण को बचाने में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। समिति समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करती रही है और यह पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम इसी कड़ी का एक हिस्सा है।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments