इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 30 मई । श्री बेनीवाल महासभा खाप हरियाणा की जनरल हाउस की वार्षिक बैठक कैथल में प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई। बेनीवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आह्वïान किया कि समाज में गांव के साथ लगते गांव और सेम गोत्र में शादियां, लिव इन रिलेशनशिप तथा भूर्ण हत्या जैसी अपराधिक बुराइयों को कोई स्थान नहीं है। शादियों में डीजे एक फूहड़पन और फिजूल खर्ची है। मृत्यु भोज झूठी शान के लिए एक दिखावा है जो सामाजिक कुरीति है। समाज में नशा बहुत बड़ी बुराई ही नहीं यह अपराधों की जननी है जिसे रोकने के लिए देशभर की खापों को समाज में जागरूकता पैदा करनी चाहिए। बैठक में विजेंद्र सिंह की माता स्वर्गीय भगवानी देवी, दड़बाकलां के पूर्व सरपंच स्व. देवीलाल बेनीवाल, राजेश बेनीवाल गांव फफड़ाना व मास्टर दरिया सिंह नरवाना का गत दिनों हुए निधन पर शोक व्यक्त किया। बैठक को लक्ष्मण सिंह बेनीवाल प्रांतीय उप प्रधान, अनिल बेनीवाल प्रांतीय महासचिव, सुल्तान सिंह बेनीवाल वित सचिव, खाप के संरक्षक सुरजीत सिंह बेनीवाल, डॉ दलबीर सिंह राजगढ़, जिला हिसार खाप के प्रधान अनूप सिंह सरपंच, जिला कैथल के प्रधान रामेश्वर बेनीवाल चंदाना, रोहतास बेनीवाल शेखपुरा, सतबीर बेनीवाल समालखा, फूल कुमार बेनीवाल, गुरपाल सिंह बेनीवाल गगढ़पुर, गुरुदेव बेनीवाल खुराना, मास्टर रामफल व सत्यवान बेनीवाल बुड्ढा खेड़ा, ताराचंद व जसवीर बेनीवाल गांव चंदाना, मेवा सिंह, धर्मवीर व रोहित बेनीवाल गांव जखोली, सतीश बेनीवाल फतेहाबाद, सुरेंद्र बेनीवाल गांव काकड़ोंद, भीम सिंह बेनीवाल, जगदीश बेनीवाल बरवाला, रोहित बेनीवाल राजगढ़ ने भी संबोधित किया।
कैथल : श्री बेनीवाल महासभा खाप में की सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


