Saturday, December 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथल : सर्विस एक्ट का सहारा लेकर सत्ता में आई सरकार अपना...

कैथल : सर्विस एक्ट का सहारा लेकर सत्ता में आई सरकार अपना वादा पूरा करे : पंकज

कैथल।अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के जिला सचिव पंकज धीमान ने कहा कि 58 साल तक सर्विस एक्ट का सहारा लेकर सत्ता में आई सरकार अपना वादा पूरा करे। यहां जारी प्रेस बयान में सचिव ने कहा कि 10 महीने के बाद भी कच्चे कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार द्वारा की गई घोषणा सर्विस सुरक्षा एक्ट आज तक लागू नहीं हुआ। आए दिन सरकार नए नए संशोधन कर रही है जबकि योजना लागू करने में परहेज कर रही है। इन्ही कच्चे कर्मचारियों की वजह से ही सरकार सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि सरकार को एक्ट लागू करके अपना वादा जल्दी ही पूरा करना चाहिए। ऐसा न करने पर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments