इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 29 मई । हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर जी की प्रेरणा से हरियाणा की सभी पुलिस लाईनों में सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय ज्ञान का ऐसा केन्द्र स्थापित हो रहा है, जहां ज्ञान के आधुनिकतम स्वरूपों को अध्ययन के लिए साकार किया जा रहा है। पुस्तकालय में सभी आयु समूह के लोग ज्ञान पिपाशा को शांत कर पाएगें।वैश्विक परिदृश्य में हरियाणा के युवाओं की हिस्सेदारी बृहद हो, इस अवधारणा को साकार करने के क्रम में हरियाणा की सभी पुलिस लाईनों में ई-पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है। हरियाणा की 17 पुलिस लाईनों में सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय संचालित हैं। आज कैथल पुलिस लाईन में 18वीं सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक कपूर के कर कमलों द्वारा किया गया। 19वां सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय जीन्द बनकर उद्घाटन के लिए तैयार है। नूंह, झज्जर, हिसार, रेवाड़ी व पलवल में पुस्तकालय निर्माणाधीन है। पुलिस महानिदेशक कपूर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किताबें बच्चों में गलत को गलत कहने की साहस का संस्कार पैदा करती हैं। उन्होंने हरियाणा राज्य के सभी जिलों की पुलिस लाईनों में संचालित डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूलों के मध्य इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं करवाने का प्रस्ताव रखा इससे इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं करवाने से बच्चों का रुझान खेलों की तरफ भी बढेगा। उन्होने कहा कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में चक्रव्यूह की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय एक विचार है और यह पुलिस परिवारों के कल्याणकारी जीवन का आधार है। कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उन्होंने पुलिस परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण, आईजी एनफोर्समेंट कुलदीप यादव, एसपी आस्था मोदी, सभी डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा बच्चे व अन्य आमजन मौजूद रहे।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल रेंज करनाल डॉ. एम. रवि किरण ने कहा कि किताबें हर आयु वर्ग के लोगों को सशक्त माध्यम से जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होने कहा कि यह पुस्तकालय आधुनिक ज्ञान, आस्था और संस्कृति का संगम है। उन्होने कहा कि पुस्तकालय में विविध विषयों की ऑनलाइन सैंकडों किताबें विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं। यह पुस्तकालय नागरिक और पुलिस समाज की नई पीढ़ी के लिए अध्ययन केन्द्र बनेगा। किताबों की यह दुनिया पुलिस नागरिक समाज के मध्य संवाद का मंच बन रहा है। आईजी एनफोर्समेंट कुलदीप यादव ने इस दौरान कहा की पुस्तकें मानव सभ्यता की सबसे बड़ी धरोहर हैं। ये केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि विचारों, संस्कारों और कल्पनाओं की दुनिया हैं। यह पुस्तकालय आने वाले समय में समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर एसपी कैथल आस्था मोदी ने कहा कि कैथल शहर के विस्तारीकरण के परिणामस्वरूप कैथल पुलिस लाइन के आसपास बडी आबादी निवास करती है। पुलिस लाईन में करीब 200 रिहायशी क्वार्टर हैं जिनमें लगभग 850 के करीब उनके परिवार जन रहते हैं। कैथल पुलिस में करीब 1322 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुस्तकालय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगा।
कैथल : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने कैथल पुलिस लाइन में 18वीं ‘सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय’ का किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..



