राजस्थान: कोटा में एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र ने सुसाइड कर ली। वह पिछले तीन सालों से कोटा में रह रहा था।उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। महावीर नगर पुलिस एएसआई मोहन लाल ने इसकी जानकारी दी है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। 28 साल का सुनील बैरवा कोटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहा था।उसने खुद को कमरे में बंद कर कर फांसी लगा ली। जब वह बुधवार को भी दिखाई नहीं दिया तो रात को उसके साथ हॉस्टल में रहने वाले लड़कों ने उसके कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।
कोटा में एमबीबीएस के छात्र ने सुसाइड कर ली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

