नोएडा, 26 मई। कोरोना संक्रमित आठ नए मरीजों की पुष्टि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने की। सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। बीमारी की पुष्टि के सात दिन बाद इनकी दोबारा जांच की जाएगी। अब कुल मरीजों की संख्या नौ हो गई है। आठ नए मरीजों में से सेक्टर-119 निवासी 43 वर्षीय एक मरीज 21 मई को चेन्नई से वापस आया है। अन्य सभी मरीज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ही थे। कोरोना संक्रमित मरीजों में पांच महिला और तीन पुरुष हैं। इनकी उम्र 24 से लेकर 71 साल है। इनके संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। लिहाजा, इनकी जांच के लिए नमूने नहीं लिए गए हैं। लक्षण आने की स्थिति में इनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। सभी में बीमारी की पुष्टि निजी लैब या अस्पताल ने की है। इन मरीजों में से एक मरीज दो दिन तक निजी अस्पताल में भर्ती था। अब वह भी होम आइसोलेशन में है। दो दिन पहले शनिवार को एक 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज घर में चल रहा है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों के एक एक नमूने मांगे गए हैं। इन मरीजों के नमूने दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे, ताकि कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में जानकारी मिल सके। सात दिनों के बाद मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार मरीजों के आगे का इलाज चलेगा। सभी ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त जिले के सरकारी अस्पतालों में लगाए गए सात ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त हैं। करीब एक महीने पहले ही मॉक ड्रिल में इनकी जांच की गई थी। ये ऑक्सीजन प्लांट दादरी, बिसरख, जेवर के सामुदायिक केंद्र में हैं। इनके अलावा जिला अस्पताल, जिम्स, ईएसआईसी अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई में भी ऑक्सीजन प्लांट हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद 2022 में ये बनाए गए थे। जिला अस्पताल से एक संदिग्ध का नमूना भेजा जिला अस्पताल से कोरोना संदिग्ध एक मरीज के नमूना जांच के लिए चाइल्ड पीजीआई भेजा गया है। वर्तमान में जिला अस्पताल में ही कोराना के संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए जाएंगे। यह निशुल्क होगा। वहीं निजी अस्पताल और लैब में पहले से ही इसकी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर वार्ड बनेगा कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में वार्ड बनाया जाएगा। इसका प्रवेश और निकास अलग से होगा। जहां से सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों को ही ले जाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वार्ड एक दिन में तैयार कर लिया जाएगा।
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on