कैथल, 13 मार्च : वाहन चोरों पर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार गाड़ी चोरी करने के मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई सुभाष की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव जमालपुर शेखा जिला फतेहबाद निवासी मिठु को काबु किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामगढ़ पांडवा निवासी सुमित की शिकायत अनुसार 3 मार्च को वह अपनी क्रूजर गाड़ी में भातियों को लेकर स्प्रिंग फील्ड होटल कैथल में पहुंचा था। जो होटल के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को काबू करके चोरीशुदा गाड़ी बरामद की जा चुकी है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
क्रूजर गाड़ी चोरी मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

