Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी मामले में थाना...

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 2 आरोपी काबू, 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल

पुलिस गिरफ्त में ठगी के दोनो आरोपी..
कैथल, 07 मार्च : पुलिस द्वारा जहां पर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव बारे जागरूक किया जा रहा है। वहीं पर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार साइबर अपराधियों पर शिकंजा भी कसा जा रहा है। ऐसे ही क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव हाबड़ी निवासी विचित्र सिंह की शिकायत अनुसार आठ जून 2024 को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। उस व्यक्ति ने कहा कि वह इंडसइंड बैंक से बोल रहा है और उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। उसने हां कही तो आरोपी ने उसके पास एक लिंक भेज दिया। उसने उस पर क्लिक किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 59 हजार 974 रुपये कट गए। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर व उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना साइबर क्राइम के एएसआई जसबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी ज्वाला पुरी दिल्ली निवासी नरेश तथा जे जे कॉलोनी मदीपुर दिल्ली निवासी जितेन्द्र  को दिल्ली से काबू कर लिया गया। दोनों आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से दोनों आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments