Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedक्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम करवाने के नाम पर लिंक भेजकर साइबर...

क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम करवाने के नाम पर लिंक भेजकर साइबर ठगी मामले में आरोपी काबू, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

हरियाणा प्रदेश़ / कैथल, 8 अप्रैल। जिला पुलिस द्वारा एक तरफ जहां पर लगातार आमजन को साइबर ठगी से बचाव बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर एसपी राजेश कालिया के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराधियों पर शिकंजा भी कसा जा रहा है। ऐसे ही क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम करवाने के नाम पर लिंक भेजकर साइबर ठगी मामले की जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई नरेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी प्रगति विहार छपरौला जिला गौतम बुध नगर यूपी निवासी मोहित कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव रामथली निवासी पवन कुमार की शिकायत अनुसार 23 जुलाई 2024 को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे झांसा देकर कहा कि वह बैंक से बात कर रहा है। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कुछ रिवार्ड पॉइंट बने हुए हैं। अगर इन पॉइंट को रिडीम करना चाहते हैं तो आपको एक वेबसाइट का लिंक भेजा जा रहा है। इस पर जाकर अपने कार्ड की डिटेल भरनी होगी। उसने वेबसाइट पर क्लिक किया तो वहां पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा गया। उसने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर ली। कुछ समय बाद उसके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 57 हजार 110 रुपये कट गए। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। आरोपी का मंगलवार को न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments