Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedखंड राजौंद में 57 जरूरतमंद टीबी पीड़ित रोगियों को वितरित की पौष्टिक...

खंड राजौंद में 57 जरूरतमंद टीबी पीड़ित रोगियों को वितरित की पौष्टिक आहार किट

हरियाणा प्रदेश / कैथल, 2 अप्रैल राजौंद। जिला रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल ने बताया कि डीसी प्रीति के निर्देशानुसार खंड राजौंद में ग्राम पंचायतों, सरपंचों के सहयोग से निक्षय मित्र योजना के तहत 57 जरूरतमंद टीबी पीड़ित रोगियों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई। राजौंद खंड के सरपंचों द्वारा आगामी छह माह तक टीबी से ग्रस्त रोगियों को पौष्टिक किट उपलब्ध करवाने का जिम्मा उठाया गया।जिला रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल ने बताया कि हम सभी को रोग से पीड़ित व्यक्तियों के सहायतार्थ कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए। जिला के सरपंचों द्वारा रोगियों के सहायतार्थ आगे आकर कार्य किया जा रहा है और अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। आमजन का आह्वान कि वे समाज के उत्थान हेतु मिलकर समाज सेवा के कार्य में बढ़कर सहयोग करें।उन्होंने बताया कि कैथल टीबी से मुक्ति की ओर अग्रसर है। टीबी रोग में दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार आना, रात में पसीना आना, भूख न लगना और वजन घटना आदि प्रमुख लक्षण है। आधुनिक जांच और इलाज की सुविधा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मुफ्त उपलब्ध है। अधूरे उपचार से ड्रग रजिस्टेंट टीबी हो सकती है। टीबी के जीवाणु खांसने और छीकनें से फैलते है। खांसते समय मुंह ढ़क कर रखे व अन्य सावधानी बरतें। इस मौके पर डॉ. सन्दीप बातिश, अरविंद, नरेश, होशियार सिंह, अनिल कुमार, दीपक राणा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments