Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशखतरनाक अल्कट्राज जेल फिर खुलेगी.......ट्रम्प ने क्यूं लिया यह फैसला

खतरनाक अल्कट्राज जेल फिर खुलेगी…….ट्रम्प ने क्यूं लिया यह फैसला

फाइल फोटो..

वॉशिंगटन, 06 मई (वेब वार्ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में अमेरिका की सबसे

कुख्यात और खतरनाक जेल, अल्कट्राज को फिर से खोलने का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार को

सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि वह यहां देश के सबसे खतरनाक

अपराधियों को रखेंगे। ट्रम्प ने जस्टिस डिपार्टमेंट, एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी को आदेश दिया

है कि वे मिलकर अल्कट्राज जेल को फिर से तैयार करें।

ट्रम्प का कहना था कि अल्कट्राज जेल को फिर से खोलना सही मायने में कानून व्यवस्था को बहाल

करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कदम उस समय की

जरूरत बन चुका है जब अमेरिका में अपराधियों के मामले में न्यायपालिका और प्रशासनिक तंत्र पर

दबाव बढ़ गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बदमाश जज बार-बार कैदियों को पेशी के

लिए बुलाते हैं, जिससे देश पर बोझ बढ़ रहा है।

अल्कट्राज जेल का इतिहास

अल्कट्राज को अमेरिका की सबसे सख्त और खतरनाक जेलों में गिना जाता था, जिसे ‘द रॉक’ के

नाम से भी जाना जाता था। यह जेल कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के एक द्वीप पर स्थित

थी और 1934 से 1963 तक सक्रिय थी। अल्कट्राज जेल का इस्तेमाल तब किया जाता था जब

अमेरिका के सबसे खतरनाक और कुख्यात अपराधियों को कड़ी निगरानी और नियंत्रण में रखने की

आवश्यकता होती थी।

अल्कट्राज में कई प्रसिद्ध अपराधी बंद थे, जिनमें इतालवी-अमेरिकी माफिया सरगना अल कैपोन और

कुख्यात गैंगस्टर जॉर्ज मशीन गन केली शामिल थे। इसके अलावा, रॉबर्ट स्ट्राउड नामक एक कैदी ने

इसी जेल में रहते हुए पक्षियों पर एक चर्चित किताब ‘डाइजेस्ट ऑन द डिजीज ऑफ बर्ड्स’ लिखी

थी, जिसके कारण उसका नाम ‘बर्डमैन ऑफ अल्काट्राज’ पड़ा।

बंद होने के बाद अल्कट्राज जेल

अल्कट्राज जेल को बहुत ज्यादा खर्च और रखरखाव की समस्याओं के कारण 1963 में बंद कर दिया

गया था। जेल का रखरखाव अत्याधिक खर्चीला था और यह भीषण गर्मी और ठंडी के कारण कैदियों

के लिए असहनीय बन चुका था। इस जेल में कैदियों को कड़ी निगरानी में रखा जाता था, और उन्हें

आपस में बात करने की अनुमति नहीं थी। कई कैदियों को महीनों तक अंधेरे और अकेले कमरे में

रखा जाता था, जिससे उन्हें मानसिक बीमारियां हो जाती थीं। यहां के परिस्थितियों के कारण कई

कैदी आत्महत्या भी कर चुके थे।

फरार हुए थे तीन कैदी

अल्कट्राज जेल में एक प्रसिद्ध घटना भी घटी थी, जब तीन कैदियों ने जेल से भागने के लिए

चम्मच और रेनकोट का इस्तेमाल किया था। इस घटना ने जेल को दुनिया भर में चर्चा का विषय

बना दिया गया था, और इसे अल्कट्राज जेल की सबसे बड़ी और रहस्यमयी फरारी के रूप में जाना जाता है।

अल्कट्राज का भविष्य

अब, राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा इसे फिर से खोलने के ऐलान के बाद, यह सवाल उठता है कि क्या यह

जेल फिर से उन अपराधियों के लिए सुरक्षित रहेगा, जिन्हें अमेरिका के समाज के लिए खतरनाक

माना जाता है? ट्रम्प का कहना है कि यह कदम अमेरिका में अपराधियों और अवैध अप्रवासियों के

खिलाफ एक सख्त नीति का हिस्सा है। ट्रंप के इस फैसले के बाद अल्कट्राज जेल के भविष्य और

अमेरिका में इसके राजनीतिक और सामाजिक प्रभावों को लेकर चर्चाएं आम हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments